देश की खबरें | डेयरी में मावा बनाते समय बॉयलर फटा, एक बच्ची की मौत,10 बच्चों समेत 18 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक गांव की डेयरी में मावा बनाते समय बॉयलर फटने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 10 बच्चों सहित 18 लोग जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हापुड़, 14 सितम्बर उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के एक गांव की डेयरी में मावा बनाते समय बॉयलर फटने से एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि 10 बच्चों सहित 18 लोग जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि हापुड़ की धौलाना तहसील के गांव बदौड़ा सिहानी में सिहानी सहकारी डेयरी में रविवार सुबह करीब सात बजे मावा बनाते समय अचानक बॉयलर फट गया। बॉयलर की चपेट में आकर फैक्टरी के चार कर्मी बुरी तरह घायल हो गए, जबकि आसमान में उड़ा बॉयलर का एक हिस्सा थोड़ी दूर पर एक मकान पर जा गिरा, जिससे घर गिर गया।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attacks Modi Govt: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, बोले- कोरोना से खुद को बचा लीजिए क्योंकि PM मोर के साथ व्यस्त हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मकान गिरने से 10 बच्चों समेत 14 लोग मलबे में दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने एकत्र होकर मलबे में से घायलों को निकाला और हापुड़ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा राहत एवं बचाव दल के साथ गांव पहुंच गए।

हाफिजपुर थाने के निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस घटना में पांच वर्षीय मिस्बाह की मृत्यु हो गयी।

यह भी पढ़े | UPSSF: योगी सरकार ने किया यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स का गठन, बिना वारंट ले सकेंगे तलाशी, कर सकेंगे अरेस्ट.

अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्रशासन के अनुसार घायलों में, रिशा (12), सुहेल(10), सानिया(7), महजीन (11), शाहरीन(3), रिजवान (15), इमरान(44), साजिया (39), साहिबा (11), अफशा (10), शबनम(5), शाबिज़ (6) , फरज़ाना (29) , कादिर (12) , मोहसिन(19), लाल(40), शानू (18) व वसीम(20) शामिल हैं।

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और छानबीन का जिम्मा धौलाना के उप जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार को सौंपा है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू