देश की खबरें | कर्नाटक में लापता स्कूल शिक्षिका का शव मंदिर के पास दफन मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में एक निजी स्कूल की 28 वर्षीय लापता शिक्षिका का शव मांड्या जिले में मेलुकोटे इलाके में स्थित एक मंदिर के पास जमीन में दफन मिला। वह दो दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मांड्या (कर्नाटक), 23 जनवरी कर्नाटक में एक निजी स्कूल की 28 वर्षीय लापता शिक्षिका का शव मांड्या जिले में मेलुकोटे इलाके में स्थित एक मंदिर के पास जमीन में दफन मिला। वह दो दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पांडवपुरा तालुक के माणिक्यहल्ली गांव की रहने वाली दीपिका वी गौड़ा के परिवार में उनका पति और सात साल का एक बेटा है।
पुलिस के मुताबिक, दीपिका रोज़ की तरह शनिवार करीब सुबह नौ बजे दो पहिया वाहन पर स्कूल के लिए रवाना हुई थी। जब वह समय पर घर नहीं लौटी, तो उसके पति ने उससे मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, जो बंद था।
जब उसके पति को वह कहीं नहीं मिली तो उसने शनिवार शाम को पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को महिला का दोपहिया वाहन मंदिर के मैदान के पास मिला। सोमवार को, जब परिवार के सदस्यों ने आसपास के क्षेत्र की तलाशी शुरू की, तो उन्हें एक विशेष क्षेत्र से दुर्गंध आई।
उन्होंने रेत हटाई तो उन्हें दीपिका की पोशाक मिली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसने जमीन में दफन शव निकाला।
अधिकारी ने कहा, “जब हमने शव बरामद किया तो शरीर पर चोट के कोई निशान दिखाई नहीं दिए। हमने शव पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया।”
उन्होंने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा, जिसका इंतजार किया जा रहा है।
अधिकारी ने बताया, “जिन परिस्थितियों में शव मिला है, उन्हें देखते हुए हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।”
पुलिस ने कहा कि शिक्षिका के परिवार ने एक परिचित पर उसकी हत्या के पीछे होने का आरोप लगाया है और जांच के आधार पर संदिग्ध को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2024 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

