देश की खबरें | पूर्व प्रेमिका को तंग करने, आत्महत्या के लिए ‘उकसाने’ के आरोपी का शव मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सोशल मीडिया पर पूर्व प्रेमिका को परेशान करने के आरोपी का शव बृहस्पतिवार को कासरगोड जिले के कन्हनगढ़ में एक ‘लॉज’ (आवास) से मिला है। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा परेशान किए जाने से दुखी होकर इस सप्ताह की शुरुआत में महिला ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कारसरगोड (केरल), चार मई केरल में सोशल मीडिया पर पूर्व प्रेमिका को परेशान करने के आरोपी का शव बृहस्पतिवार को कासरगोड जिले के कन्हनगढ़ में एक ‘लॉज’ (आवास) से मिला है। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा परेशान किए जाने से दुखी होकर इस सप्ताह की शुरुआत में महिला ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन पूछताछ और पोस्टमॉर्टम जांच के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकेगी।
पुलिस ने कहा कि शव 32 वर्षीय आरोपी अरुण विद्याधरन का प्रतीत होता है, फिर भी उसके परिवार से संपर्क कर शव की पहचान के लिए कहा गया।
होसदुर्ग थाने के एक अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति दो मई को ‘लॉज’ में रहने आया था। इसी दिन उसकी पूर्व प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली थी।
बृहस्पतिवार सुबह जब व्यक्ति ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो ‘लॉज’ के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ दिया। कर्मचारियों ने उसे मृत पाकर पुलिस को सूचना दी।
विद्याधरन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 119-बी (महिलाओं की निजता को प्रभावित करने वाले तरीके से किसी भी स्थान पर तस्वीरें या वीडियो बनाना या उनका प्रचार करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को 26 वर्षीय महिला अथिरा राज्य के कोट्टायम जिले के कडुथुरुथी में मंजूर गांव में अपने घर पर मृत पाई गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)