देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव मिलने से इलाके में तनाव फैल गया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के ''गुंडों'' ने उसकी हत्या की है।
कोंटाई (पश्चिम बंगाल), 12 नवंबर पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले में भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव मिलने से इलाके में तनाव फैल गया। भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के ''गुंडों'' ने उसकी हत्या की है।
राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने आरोपों को ''झूठे और निराधार'' बताते हुए खारिज कर दिया।
यह भी पढ़े | युवाओं के भाग्य विधाता बने CM योगी! 1438 नए इंजीनियर्स को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- योग्यता ही है सबकुछ.
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि गोकुल जना का शव बुधवार रात जिले के इटाबेदिया इलाके से मिला और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
भाजपा की राज्य इकाई ने ट्वीट किया, ''कांति भगवानपुर से भाजपा के बूथ कार्यकर्ता गोकुल जना की टीएमसी के गुंडों ने हत्या कर दी। किसलिये? उन्होंने टीएमसी की एक पंचायत सदस्य के कोरोना वायरस से संक्रमित पति से पृथक वास में रहने का अनुरोध किया था! ''
यह भी पढ़े | PUBG Mobile India की वापसी का कंपनी ने किया ऐलान, खास भारतीय मार्केट के लिए होगा यह नया गेम.
पार्टी ने ट्वीट किया, ''बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी के राज में क्या इस तरह लोकतंत्र जीवित रह सकता है?''
भाजपा नेता सायंतन बसु ने दावा किया कि जना की मौत राजनीतिक रंजिश के चलते हुई। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर मामले पर पर्दा डालकर हत्यारों को बचाने का आरोप लगाया।
टीएमसी ने भाजपा के आरोपों को ''झूठ का पुलिंदा'' करार देते हुए कहा कि उसके किसी भी कार्यकर्ता का जना की मौत से कोई संबंध नहीं है।
जिले के एक नेता ने कहा, ''हम उसकी मौत के मामले की अच्छी तरह जांच की मांग करते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर लाशों पर राजनीति कर रही है। ''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)