देश की खबरें | पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास अस्थायी दुकानों में पानी की आपूर्ति करने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति का शुक्रवार को शव मिला और उसकी गर्दन के पीछे गहरा घाव था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास अस्थायी दुकानों में पानी की आपूर्ति करने वाले 34 वर्षीय व्यक्ति का शुक्रवार को शव मिला और उसकी गर्दन के पीछे गहरा घाव था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि हत्या के एक मामले के संबंध में सुबह सात बजे के आसपास कोतवाली पुलिस थाने में एक पीसीआर कॉल आयी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘दंगल मैदान पार्किंग के पास मौके पर एक टीम पहुंची। युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला। उसकी पहचान फतेहपुरी इलाके के निवासी गौरव ठाकुर के रूप में हुई है।’’

अधिकारी ने बताया कि वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास रेहड़ी पटरी वालों को पानी की आपूर्ति करता था।

उन्होंने बताया कि मृतक की गर्दन के पीछे गहरा घाव पाया गया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\