देश की खबरें | नोएडा में मंदिर के पास से शव बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के झाझर मार्ग पर टहनी वाले मंदिर के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है।
नोएडा,29जुलाई नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के झाझर मार्ग पर टहनी वाले मंदिर के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना जेवर क्षेत्र के झाझर मार्ग पर मंदिर के पीछे मंगलवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक का नाम जगन है। उन्होंने बताया कि वह मोहल्ला सराय नैन सिंह कस्बा का रहने वाला है।
डीसीपी ने बताया कि मृतक के कुर्ते की जेब से ज़हर की एक शीशी मिली है, जिसमें से कुछ गोलियां कम हैं।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या की है।
डीसीपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2020 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

