देश की खबरें | गुजरात तट के पास नौकाएं डूबी, एक मछुआरे की मौत, सात लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के ऊना तहसील में रात में तूफानी मौसम के बीच समुद्र तट के पास लगी नौकाओं के डूब जाने के बाद एक मछुआरे का शव मिला है और सात अन्य अब भी लापता हैं।

उना (गुजरात), दो दिसंबर गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के ऊना तहसील में रात में तूफानी मौसम के बीच समुद्र तट के पास लगी नौकाओं के डूब जाने के बाद एक मछुआरे का शव मिला है और सात अन्य अब भी लापता हैं।

जिलाधिकारी आर जी गोहिल ने बताया कि तटरक्षक बल रात के दौरान अपनी नौकाओं के जरिए तलाशी अभियान जारी रखेगा।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि बाद में तटरक्षक बल की दो नौकाएं और एक डोर्नियर विमान भी तलाशी अभियान में शामिल हुए।

नवाबंदर के सरपंच सोमवर मजीठिया के अनुसार, जब मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद आधी रात के आसपास तेज हवाएं चलीं और ऊंची लहरें उठने लगीं, उस वक्त मछुआरे तट के पास लगी हुई नौकाओं में सो रहे थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि कम से कम पांच नौकाएं पूरी तरह से नष्ट हो गईं, पांच पलट गईं और लगभग 40 अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं।

उन्होंने बताया कि शुरू में 12 मछुआरे लापता हुए थे लेकिन उनमें से चार तैरकर किनारे पर आ गए थे। उन्होंने बताया कि एक मछुआरे का शव दोपहर में तट के पास मिला जबकि सात अन्य अब भी लापता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\