ट्यूनीशिया में नाव डूबने से 41 लोगों की मौत: संयुक्त राष्ट्र

दक्षिण-पूर्व ट्यूनीशिया के तट पर एक नाव के पलटने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) और प्रवासियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (आईओएम) ने एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जेनेवा, 17 अप्रैल: दक्षिण-पूर्व ट्यूनीशिया (Southeast tunisia) के तट पर एक नाव के पलटने से कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनएचसीआर) और प्रवासियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (आईओएम) ने एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि तीन सर्वाइवर को बचा लिया गया है और तलाश का प्रयास जारी है. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: लाहौर में टीएलपी का हिंसक प्रदर्शन, पुलिस से झड़प में कम से कम 3 की मौत

प्रारंभिक जानकारी के आधार पर, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने कहा कि मरने वाले सभी लोग उप-सहारा अफ्रीका के थे.

बयान में कहा गया है, "जीवन की इस दुखद क्षति ने एक बार फिर केंद्रीय भूमध्यसागर में सरकार के नेतृत्व वाली खोज और बचाव कार्यो को बढ़ाने की जरूरत को रेखांकित किया, जहां इस साल अब तक 290 लोगों को अपनी जान गंवाई पड़ी है."

 

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट