विदेश की खबरें | पीएमएसए की पकड़ से बचने की कोशिश में समुद्र में पलटी नौका, दो भारतीय मछुआरे लापता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. समुद्र में बृहस्पतिवार को एक घटना में दो भारतीय मछुआरे लापता हो गये जबकि एक पाकिस्तानी नाविक की मौत हो गयी। पाकिस्तानी समुद्री प्रशासन ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 21 मार्च समुद्र में बृहस्पतिवार को एक घटना में दो भारतीय मछुआरे लापता हो गये जबकि एक पाकिस्तानी नाविक की मौत हो गयी। पाकिस्तानी समुद्री प्रशासन ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने बताया कि उसका एक जहाज पाकिस्तान के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में गश्ती कर रहा था और उसी दौरान उसका सामना पाकिस्तानी समुद्री सीमा में ‘अवैध मात्स्यिकी गतिविधियों’ में लगी आठ भारतीय नौकाओं से हुआ।

उसने बताया कि पकड़े जाने से बचने के लिए एक नौका ने अपनी गति बढ़ा दी और भारतीय समुद्री सीमा की ओर जाने लगी। उसने बताया कि कई चेतावनी के बाद अंतत: नौका की गति धीमी हुई। इसके बाद कार्रवाई के लिए पीएमएसए जहाज के लोग नौका पर पहुंचे।

उसने कहा, ‘‘ जैसे ही पीएमएसए कर्मी नौका पर पहंचे उसकी (नौका की) गति बढ़ गई और दिशा बदलने की कोशिश में यह पीएमएसए जहाज से जा टकरायी। फलस्वरूप नौका पलट गयी तथा उसपर सवार पीएमएसए टीम के लोग एवं मछुआरे समुद्र में गिर गये और डूब गये।’’

एजेंसी ने बताया कि नौका डूबने पर पीएमएसए जहाज तुरत बचाव में जुट गया और उसने सात भारतीय मछुआरों में पांच एवं चार पीएमएसए कर्मियों को बचा लिया।

उसने बताया कि लेकिन इस घटना में एक पीएमएसए कर्मी की मौत हो गयी जबकि दो भारतीय मछुआरे अब भी लापता हैं। उसने बताया कि लापता भारतीय मछुआरों के लिए तलाश एवं बचाव अभियान चल रहा है।

पीएमएसए ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी समुद्री सीमा में इस गैर कानूनी गतिविधि तथा अवैध रूप से मछली पकड़ने को लेकर भारतीय मछुआरों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\