जरुरी जानकारी | बीएमडब्ल्यू ने ग्रां कूपे का पेट्रोल संस्करण उतारा, 40.9 लाख रुपये है दाम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जर्मनी की लक्जरी कारनिर्माता कंपनी बीएमडब्लयू ने मंगलवार को कहा कि उसने बीएमडब्ल्यू 220आई माडल कार का पेट्रोल संस्करण भारतीय बाजार में उतारा है।
नयी दिल्ली, 12 जनवरी जर्मनी की लक्जरी कारनिर्माता कंपनी बीएमडब्लयू ने मंगलवार को कहा कि उसने बीएमडब्ल्यू 220आई माडल कार का पेट्रोल संस्करण भारतीय बाजार में उतारा है।
इसकी शरुआती कीमत 40.9 लाख रुपये (शो-रूम पर) है।
एम स्पोर्ट पैकेज के साथ पेश की गई नई बीएमडब्ल्यू 220आई को कंपनी के चेन्नई कारखाने में तैयार किया गया है। कंपनी की जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
बीएमडब्ल्यू इस मॉडल के दो डीजल संसकरणों को पहले ही भारतीय बाजार में बेच रही है।
बीएमडब्ल्यू समूह के भारत अध्यक्ष विक्रम पवाह ने कहा, ‘‘कंपनी लक्जरी कार वर्ग में बदलते रुझानों के अनुरूप अपनी उत्पाद श्रृंखला का लगातार विस्तार करती रहेगी। बीएमडब्ल्यू के शौकीनों के लिये हम उनकी परिवहन जरूरतों को ध्यान में रखते हुये बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने में विश्वास रखते हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)