जरुरी जानकारी | ब्लू डार्ट एक्सप्रेस का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 49 प्रतिशत घटकर 69 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लॉजिस्टिक कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में 49 प्रतिशत से अधिक घटकर 69.44 करोड़ रुपये रहा। गिरावट की वजह कंपनी का बढ़ा हुआ खर्च है।

नयी दिल्ली, पांच मई लॉजिस्टिक कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में 49 प्रतिशत से अधिक घटकर 69.44 करोड़ रुपये रहा। गिरावट की वजह कंपनी का बढ़ा हुआ खर्च है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2021-22 की समान तिमाही में उसे 136.97 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ था।

कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में बढ़कर 1,225.22 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,169.52 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च एक साल पहले के 986.27 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 1,128.59 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रति इक्विटी शेयर पर 30 रुपये के अंतरिम लाभांश को भी मंजूरी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now