देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के बडगाम में पुराने गोले में विस्फोट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को एक विस्फोट हुआ है।
श्रीनगर, छह अगस्त जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में शनिवार को एक विस्फोट हुआ है।
पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मध्य कश्मीर जिले के करालपोरा इलाके के निवासियों ने सुबह विस्फोट की आवाज सुनी। इस इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी निवास करते हैं।
उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और बम निरोधक दस्ते को मौके पर रवाना कर दिया गया है।
अधिकारी ने बताया, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि बिना फटा हुआ पुराना गोला मकान निर्माण सामग्री या कबाड़ में मौजूद था, उसी में विस्फोट हुआ है।’’
उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)