देश की खबरें | बंगाल में अवैध पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट, तीन व्यक्तियों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई में बुधवार को हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
नोदाखली (पश्चिम बंगाल), एक दिसंबर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई में बुधवार को हुए विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विस्फोट सुबह करीब आठ बजे जिले के नोदाखली इलाके में आशिम मंडल के दो मंजिला मकान में हुआ। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल के एक वाहन को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में मकान की छत का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया था।
अधिकारी ने कहा, ‘‘मकान में तीन विस्फोट हुए। घर के मालिक, एक महिला और कारखाने में काम कर रहे एक अन्य व्यक्ति के शव बरामद कर लिए गए हैं।’’ उन्होंने बताया कि विस्फोट में घायल हुए तीन अन्य लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने कहा कि घायलों में से एक की हालत काफी ''गंभीर'' है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि घायल व्यक्ति ने विस्फोट में एक हाथ गंवा दिया है। उसकी हालत काफी गंभीर है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।’’
बताया जा रहा है कि पड़ोस की कुछ इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)