देश की खबरें | भाजयुमो सदस्यों ने विरोध के दौरान केजरीवाल के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे, बैरियर को तोड़ा: सिसोदिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा अवरोधकों पर हमला किया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।

नयी दिल्ली, 30 मार्च दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरों और सुरक्षा अवरोधकों पर हमला किया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यहां केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन किया और कथित तौर पर कश्मीरी पंडितों का “मजाक उड़ाने” के लिये उनसे माफी की मांग की।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट में दावा किया कि असामाजिक तत्वों ने दिल्ली में केजरीवाल के आवास पर सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा के लिये लगाए गए अवरोधकों पर हमला किया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि द्वार पर लगा ‘बूम बैरियर’ भी टूट गया है।

सिसोदिया ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “भाजपा के गुंडों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर में तोड़फोड़ की। भाजपा की पुलिस उन्हें रोकने के बजाय घर के गेट तक ले गई।”

दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने यह भी आरोप लगाया कि “भाजपा के लोगों द्वारा हमला दिल्ली पुलिस के कर्मियों की मौजूदगी में किया गया, जिसके दौरान सीसीटीवी कैमरे और बैरियर तोड़ दिए गए।”

भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के घर के निकट प्रदर्शन किया, लेकिन किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की।

बग्गा ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “हमें पुलिस ने रोका और तेजस्वी सूर्या सहित हमारे लगभग 20-25 सदस्यों और नेताओं को हिरासत में लिया गया और एक पुलिस स्टेशन ले जाया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\