देश की खबरें | एमसीडी सदन में हंगामे के खिलाफ भाजपा का महात्मा गांधी के स्मारक के पास धरना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.
नयी दिल्ली, सात जनवरी दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित पार्टी के नेताओं ने नगर निगम की बैठक में आप पार्षदों द्वारा किए गए कथित हंगामे को लेकर शनिवार को राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मारक के पास धरना दिया।
सांसद हर्षवर्धन और रमेश बिधूड़ी सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने आप की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक में उसके पार्षदों की गुंडागर्दी ने उसका अराजक चेहरा उजागर कर दिया।’’
आप पार्षदों ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन की बैठक में ‘एल्डरमेन’ की शपथ का विरोध किया था, जो एक हंगामे में तब्दील हो गया जिसमें कई लोग घायल हो गए।
बिधूड़ी ने कहा, ‘‘केजरीवाल ने महात्मा गांधी का नाम लेकर आम आदमी पार्टी बनाई। आप के पार्षदों ने एमसीडी सदन में जो किया उससे गांधी की आत्मा को जरूर दुख हुआ होगा।’’
हंगामे के कारण एमसीडी सदन की बैठक स्थगित कर दी गई और मेयर व डिप्टी मेयर के साथ-साथ नगर निकाय की स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव नहीं हो सका।’’
शुक्रवार को एमसीडी सदन में हुई झड़प में भाजपा और आप ने एक-दूसरे पर अपने पार्षदों पर हमला करने का आरोप लगाया। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा ने महापौर और उप महापौर के चुनाव में ‘एल्डरमेन’ को वोट देने का अधिकार दिलाने के लिए सबसे पहले ‘एल्डरमेन’ को शपथ दिलाई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)