देश की खबरें | भाजपा के 'सशक्त मंडल अभियान' की शुरूआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के 'सशक्त मण्डल अभियान' की शुरूआत शनिवार को यहां हुई जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि भाजपा बूथ, मण्डल व शक्ति केन्द्र की संरचना को सुदृढ करने का हमें कार्य करना है।

जयपुर, सात अगस्त भाजपा के 'सशक्त मण्डल अभियान' की शुरूआत शनिवार को यहां हुई जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि भाजपा बूथ, मण्डल व शक्ति केन्द्र की संरचना को सुदृढ करने का हमें कार्य करना है।

सिंह ने राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुये सिंह ने कहा कि भारतवर्ष में भाजपा के अग्रणी सशक्त मण्डल अभियान का आगाज राजस्थान से हुआ है, जो पार्टी की मजबूती के लिये बहुत अच्छी पहल है और यह मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा जिला, मंडल और बूथों पर विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन, धरने प्रदर्शन कर रही है और पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है, आगामी दिनों में पार्टी और बड़ा जन आंदोलन करेगी।

उन्होंने कहा,' आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आएगी, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।'

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि ने कहा कि सभी सवालों का जवाब एक सशक्त संगठन होता है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये सशक्त मंडल कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मंडल, बूथ व पन्ना इकाइयों की मजबूती के लिये राज्य भर में विशेष कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी विचार रखे। इस दौरान सशक्त मंडल कार्यशाला अभियान की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\