देश की खबरें | गोवा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए भाजपा के सदानंद शेत तनावडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदानंद शेट तनावड़े को मंगलवार को गोवा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

पणजी, 18 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदानंद शेट तनावड़े को मंगलवार को गोवा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

गोवा भाजपा इकाई के अध्यक्ष तनावड़े ने तटीय राज्य से राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए 11 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।

विपक्षी दलों कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने बाद में अपने सात विधायकों के हस्ताक्षर वाला साझा बयान जारी कर कहा था कि ‘राजनीतिक रणनीति’ के तहत उन्होंने गोवा के हित में राज्यसभा चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है।

सोमवार को नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख थी और जरूरत पड़ने पर मतदान 24 जुलाई को होना था।

निर्वाचन अधिकारी नम्रता उलमान ने मंगलवार को तनावड़े को एक पत्र सौंपा, जिसमें उन्हें गोवा से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा के प्रदेश महासचिव दामू नाइक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

सावंत ने पत्रकारों से बात करते हुए तनावड़े के चुनाव के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं विपक्षी दलों को भी अपना उम्मीदवार नहीं उतारने और तनावड़े को निर्विरोध निर्वाचित कराने के लिए धन्यवाद देता हूं।’’

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के 33 विधायक हैं। विपक्षी कांग्रेस के तीन, आप के दो और गोवा फॉरवर्ड पार्टी तथा रिवोल्यूशनरी गोअन्स पार्टी के एक-एक विधायक हैं।

गोवा में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए चुनाव कराना जरूरी हो गया था क्योंकि मौजूदा सांसद विनय तेंदुलकर का कार्यकाल इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड