भाजपा के राज्यसभा सदस्य के पुत्रों पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

एक अधिकारी के अनुसार कुणाल मराठे नामक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की कि शहर की कोटला कालोनी इलाके में भाजपा के राज्यसभा सदस्य भागवत कराड के पुत्रों हर्षवर्धन और वरुण ने उनके साथ मारपीट की। इस हमले में उनके गले में चोट आई। इस दौरान उन दोनों के साथ पवन सोनवणे नाम का एक तीसरा व्यक्ति भी था।

जियो

औरंगाबाद, 24 मई महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक व्यक्ति ने दावा किया कि भाजपा के एक राज्यसभा सदस्य के पुत्रों ने शनिवार देर रात उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने कहा कि इस व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

एक अधिकारी के अनुसार कुणाल मराठे नामक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की कि शहर की कोटला कालोनी इलाके में भाजपा के राज्यसभा सदस्य भागवत कराड के पुत्रों हर्षवर्धन और वरुण ने उनके साथ मारपीट की। इस हमले में उनके गले में चोट आई। इस दौरान उन दोनों के साथ पवन सोनवणे नाम का एक तीसरा व्यक्ति भी था।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मराठे (25) ने हमले का एक वीडियो दिखाकर आरोप लगाया कि कराड के बेटों ने इस इलाके में “स्वयंसेवा का काम” नहीं करने को कहा था।

इसके जवाब में हर्षवर्धन कराड ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन पर एक महिला ने हमला किया और यह “झगड़ा” तब शुरू हुआ जब एक व्यक्ति ने पवन सोनवणे की उस वक्त बेइज्जती की जब वे इलाके में राशन वितरित कर रहे थे।

हर्षवर्धन ने कहा, “मैंने मामला सुलझाने की कोशिश की और तभी महिला ने मुझ पर हमला कर दिया। वीडियो से छेड़छाड़ की गई है।”

क्रांति चौक थाने के एक अधिकारी ने कहा कि मराठे की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 324, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू