देश की खबरें | गुजरात में भाजपा का प्रदर्शन विकास व सुशासन के प्रति मोदी की प्रतिबद्धता की जीत: नड्डा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को ऐतिहासिक करार दिया और बृहस्पतिवार को कहा कि यह विकास व सुशासन के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता की जीत है।
नयी दिल्ली, आठ दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को ऐतिहासिक करार दिया और बृहस्पतिवार को कहा कि यह विकास व सुशासन के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता की जीत है।
गुजरात में भाजपा अभी तक 61 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि 96 सीटों पर उसकी बढ़त है।
नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुजरात चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास, सुशासन और लोक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की जीत है।’’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा को यह भव्य जीत मिली है। उन्होंने इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
नड्डा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि गुजरात ने पिछले दो दशक में मोदी के नेतृत्व में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किए है और आज गुजरात की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर जीत का नया कीर्तिमान रचा है।
उन्होंने कहा, ‘‘हर वर्ग ने पूरे दिल से भाजपा को आशीर्वाद दिया है। यह भाजपा की नीतियों में जनता के अटूट विश्वास की जीत है।’’
गुजरात में जीत के साथ ही भाजपा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के बाद एकमात्र ऐसी पार्टी बन जाएगी जिसने लगातार सात बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की है। 1977 से 2011 तक 34 साल तक पश्चिम बंगाल पर शासन करने वाली माकपा ने भी लगातार सात चुनाव जीते थे।
ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र अविनाश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2022 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

