देश की खबरें | रास्ता बदलने पर मुर्शिदाबाद में कुछ देर के लिए रोकी गई भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ को सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले में आगे बढ़ने से अस्थायी तौर पर रोक दिया गया क्योंकि “अनुरोध किए जाने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ता, संवेदनशील रास्ते से यात्रा लेकर गए।”

कोलकाता, आठ फरवरी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ को सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले में आगे बढ़ने से अस्थायी तौर पर रोक दिया गया क्योंकि “अनुरोध किए जाने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ता, संवेदनशील रास्ते से यात्रा लेकर गए।”

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला भाजपा अध्यक्ष गौरीशंकर घोष ने दावा किया कि पार्टी ने प्रशासन को पहले ही सूचित किया था कि उक्त मार्ग से यात्रा निकाली जाएगी लेकिन तब “कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई थी।”

पुलिस के साथ बातचीत करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता दूसरे रास्ते से यात्रा लेकर गए क्योंकि वह “किसी अप्रिय घटना से बचना चाहते थे।”

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पे नड्डा ने छह फरवरी को नदिया जिले के नवद्वीप से परिवर्तन यात्रा को रवाना किया था।

इसके तहत नाकाशिपाड़ा से होते हुए सात फरवरी को यात्रा मुर्शिदाबाद पहुंची।

अधिकारी ने कहा, “रथ बहरामपुर जा रहा था और उसे हरिहरपुर होते हुए एक खास रास्ते पर न जाने को कहा गया क्योंकि वहां कुछ संवेदनशील इलाके हैं। रथ को बेलडांगा पर रोक दिया गया क्योंकि यह भारत सेवाश्रम संघ से गुजर रहा था।”

घोष ने कहा कि प्रशासन की ओर से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया गया था।

प्रदेश भाजपा नेता कल्याण चौबे ने कहा, “हमने यात्रा का मार्ग तय करने से पहले पुलिस से चर्चा की थी। जब हमें बेलडांगा पर रोक दिया गया तो आश्चर्य हुआ। हम तीन घंटे सड़क पर बैठे रहे।”

उन्होंने कहा, “बाद में पुलिस के सुझाव पर हमने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 का रास्ता पकड़ा क्योंकि हम किसी अप्रिय घटना को नहीं होने देना चाहते थे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\