देश की खबरें | भाजपा का मॉडल अरबपतियों को धन देना, कांग्रेस का मॉडल गरीबों के जेब में पैसा डालना है: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में अपनी पार्टी की सरकार के दो साल पूरा होने के मौके पर उसकी उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि विधानसभा चुनाव के समय दी गई पांच ‘गारंटी’ के वादे को पूरा करने के साथ ही एक लाख से अधिक भूमि-पट्टों का वितरण करके छठी ‘गारंटी’ भी पूरी की गई है।

होसपेट (कर्नाटक), 20 मई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में अपनी पार्टी की सरकार के दो साल पूरा होने के मौके पर उसकी उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि विधानसभा चुनाव के समय दी गई पांच ‘गारंटी’ के वादे को पूरा करने के साथ ही एक लाख से अधिक भूमि-पट्टों का वितरण करके छठी ‘गारंटी’ भी पूरी की गई है।

उन्होंने यहां आयोजित ‘समर्पण संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चाहती है कि धन और संसाधन चुनिंदा अमीर लोगों के पास जाएं, जबकि कांग्रेस चाहती है कि धन गरीबों के पास जाए।

इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और प्रदेश के कई मंत्री और कांग्रेस नेता मौजूद थे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सरकार को 2 साल पूरे हुए हैं। हमने चुनाव के समय कर्नाटक की जनता से वादे किए थे। हमने जनता को 5 गारंटी दी थीं। तब नरेंद्र मोदी और भाजपा के लोगों ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ये काम नहीं कर पाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आपसे कहा था कि हम कर्नाटक के गरीबों के बैंक खाते में पैसा डालेंगे। आज, हजारों करोड़ रुपये सीधे आपके बैंक खाते में डाले जा रहे हैं। इस पैसे का उपयोग आप अपने बच्चों की शिक्षा के लिए, अपने स्वास्थ्य के लिए करें। हम यही चाहते थे कि आपका पैसा आपकी जेब में वापस आए।’’

कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘भाजपा केवल गिने-चुने लोगों को भारत का पूरा धन दिलाना चाहती है, लेकिन हम चाहते हैं कि पैसा सीधे गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों की जेब में जाए। जब ​​हम आपकी जेब में पैसा डालते हैं, तो वह पैसा बाजार में जाता है और इसके कारण उत्पादन बढ़ता है और पैसा गांवों में जाता है क्योंकि आप इस पैसे को अपने गांवों और शहरों में खर्च करते हैं और इससे कर्नाटक की अर्थव्यवस्था को फायदा होता है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के मॉडल के तहत पूरा पैसा दो-तीन अरबपतियों को दिया जाता है और ये अरबपति गांवों या कस्बों में पैसा खर्च नहीं करते, बल्कि वे लंदन, न्यूयॉर्क और अन्य जगहों पर अपने लिए संपत्तियां खरीदते हैं।

राहुल गांधी ने दावा किया, ‘‘भाजपा मॉडल में रोजगार खत्म होता है। कांग्रेस मॉडल में रोजगार पैदा होता है। भाजपा मॉडल में आप बीमार होते हैं तो कर्ज में डूब जाते हैं।

कांग्रेस मॉडल में आप बीमार होते हैं तो आपकी जेब में इलाज के लिए पैसा होता है। भाजपा मॉडल में लोगों को निजी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय में लाखों रुपए देने पड़ते हैं। कांग्रेस मॉडल में हम आपको पैसा देते हैं।’’

उन्होंने कहा कि पहली गारंटी ‘गृहलक्ष्मी’ योजना के तहत 2,000 रुपये प्रति महीना एक करोड़ महिलाओं को दिए जा रहे हैं।

उनका कहना था, ‘‘ आज मैं ख़ुशी से कह सकता हूं कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार करोड़ों महिलाओं के खाते में पैसा डालती है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘दूसरी गारंटी ‘गृह ज्योति’ के तहत करोड़ों परिवारों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। हमने जनता से किया ये वादा भी पूरा किया। तीसरी गारंटी ‘अन्न भाग्य योजना’ के तहत चार करोड़ लोगों को 10 किलो अनाज दिया जा रहा है। आज कर्नाटक में करोड़ों परिवारों को इस योजना से अनाज मिलता है।’’

उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि चौथी गारंटी ‘शक्ति’ योजना के अंतर्गत महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है तथा इसके जरिये तकरीबन 500 करोड़ बस ट्रिप कर्नाटक सरकार द्वारा मुफ्त दी गई हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि पांचवी गारंटी ‘युवा निधि’ के तहत कांग्रेस सरकार राज्य के तीन लाख युवाओं को हर महीने 3,000 रुपये दे रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि पात्र लाभार्थियों को एक लाख से अधिक भूमि-पट्टों का वितरण कांग्रेस सरकार द्वारा पूरी की गई छठी गारंटी है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ कर्नाटक में जब हम 5 गारंटी की बात कर रहे थे, तब हमें पता चला था कि कर्नाटक में ऐसे बहुत लोग हैं, जिनके पास जमीन तो है, लेकिन उस ज़मीन पर उनका मलिकाना हक नहीं है। दलित, आदिवासी लोगों को 'रेवेन्यू विलेज' माना ही नहीं जाता था। ये लोग गांव में रहते, लेकिन इन्हें कोई हक नहीं मिलते थे। इसमें हर जाति, हर धर्म के लोग थे। इनके पास संपत्ति के अधिकार नहीं थे, इस कारण सरकार से इनको कोई सुविधा भी नहीं मिलती थी।’’

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया, ‘‘यह मामला मैंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने उठाया और कहा कि कर्नाटक में जिसके पास भी जमीन हो, उसके पास मलिकाना हक जरूर होना चाहिए।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आज मैं खुशी के साथ कह सकता हूं कि हमने अपनी छठवीं गारंटी को पूरा करके दिखाया है। कर्नाटक की सरकार आज राज्य के एक लाख परिवारों को उनका मलिकाना हक देने जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\