देश की खबरें | मथुरा पर भाजपा का दावा झूठा, केवल चुनाव में वोट बटोरना चाह रही है पार्टी : हिन्दू महासभा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि परिसर में स्थित शाही ईदगाह में छह दिसम्बर को लड्डूगोपाल का जलाभिषेक का ऐलान करने वाली अखिल भारत हिन्दू महासभा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा संबंधी ट्वीट से खफा है।

मथुरा (उप्र), दो दिसम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि परिसर में स्थित शाही ईदगाह में छह दिसम्बर को लड्डूगोपाल का जलाभिषेक का ऐलान करने वाली अखिल भारत हिन्दू महासभा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मथुरा संबंधी ट्वीट से खफा है।

उसने कहा कि भाजपा को तो केवल आगामी चुनाव में वोट बटोरने की चिंता है, भगवान कृष्ण या मथुरा की नहीं। मौर्य ने ट्वीट किया था, "अयोध्या, काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है।"

हालांकि, जिला प्रशासन की आपत्ति के पश्चात महासभा ने उक्त कार्यक्रम में परिवर्तन करते हुए अब हिन्दू मतावलंबियों से छह दिसम्बर को अपने घरों में रहकर लड्डूगोपाल का जलाभिषेक करने का आह्वान किया है।

महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी है,‘‘भाजपा का कोई भी नेता, मंत्री, विधायक, संघ कार्यकर्ता, पदाधिकारी या स्वयंसेवक मथुरा में दिखाई दिया तो हमसे बुरा कोई नहीं होगा।’’

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल त्रिपाठी शास्त्री द्वारा जारी राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी के बयान से संबंधित वीडियो क्लिप में कहा गया है,‘‘ सही बात तो यह है कि अयोध्या, काशी या मथुरा इनमें से भाजपा के एजेण्डे में कोई भी, कभी भी नहीं रहा। लेकिन अयोध्या का मुकदमा जीतने के बाद मथुरा में शाही ईदगाह को हटाने के लिए हमारे द्वारा मुहिम चलाए जाने के बाद भाजपा मथुरा को भी अपने एजेण्डे में बताने लगी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सच्चाई तो यह है कि भाजपा के किसी नेता ने पिछले 70 साल में राम मंदिर के संबंध चले मामलों में एक में भी अपनी हाजिरी नहीं दी, फूटी कौड़ी तक नहीं लगाई। महासभा के नेताओं ने यह मुकदमा अपने खर्चे से लड़ा और राम मंदिर मामले में शीर्ष अदालत का फैसला आ जाने के बाद भाजपा उसे अपनी उपलब्धि के रूप जाहिर कर उसके नाम पर वोट बटोरना चाहती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\