देश की खबरें | भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न,लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के मकसद से विचार-विमर्श करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शुक्रवार तड़के समाप्त हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

नयी दिल्ली, एक मार्च लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने के मकसद से विचार-विमर्श करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शुक्रवार तड़के समाप्त हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

यह बैठक पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई थी और चार घंटे से अधिक समय तक चली।

मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह एवं राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। सत्तारूढ़ दल, निर्वाचन आयोग (ईसी) द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले 543 लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करना चाहता है।

इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी शामिल हुए।

बैठक में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी हिस्सा लिया।

राज्य के नेता केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में तब हिस्सा लेते हैं जब उनसे संबंधित राज्यों की सीट पर उम्मीदवार तय करने के लिए विचार किया जाता है।

सूत्रों ने बताया कि भूपेन्द्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मांडविया सहित कई ऐसे केंद्रीय मंत्रियों को आम चुनाव में मैदान में उतारे जाने की संभावना है जिन्हें पार्टी ने संसद के उच्च सदन के लिए हाल में हुए द्विवार्षिक चुनावों के दौरान दोबारा राज्यसभा उम्मीदवार नहीं बनाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gujarat Local Body Elections 2026: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कड़े सुरक्षा इंतज़ामों के बीच डाले जा रहे हैं वोट; VIDEOS

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी