देश की खबरें | भाजपा की ‘धोखा दो’ वाली नीति कश्मीरी पंडितों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘इस्तेमाल करो, त्यागो और धोखा दो’ वाली नीति कश्मीरी पंडितों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार है।

नयी दिल्ली, 10 जनवरी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘इस्तेमाल करो, त्यागो और धोखा दो’ वाली नीति कश्मीरी पंडितों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कश्मीरी पंडित कर्मचारी 245 से अधिक दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, जीवन के अधिकार और नये स्थान पर बसाने की मांग कर रहे हैं। उनका महीनों का वेतन बकाया है, उनकी सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है।’’

खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा की ‘इस्तेमाल करो, त्यागो और धोखा दो’ वाली नीति कश्मीरी पंडितों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार है।’’

पिछले साल आतंकवादियों द्वारा राहुल भट्ट की हत्या के बाद काम पर नहीं जाने वाले अधिकतर कश्मीरी पंडित कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। जम्मू कश्मीर प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में यह जानकारी दी थी।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के एक समूह ने घाटी छोड़ दी और जम्मू में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि जब तक यहां सुरक्षा स्थिति में सुधार नहीं हो जाता, तब तक उन्हें कश्मीर से बाहर स्थानांतरित कर दिया जाए।

हालांकि प्रशासन कश्मीरी पंडितों (केपी) की अधिकांश मांगों पर गौर करने के लिए सहमत हो गया, लेकिन उसने उन्हें कश्मीर से बाहर स्थानांतरित करने से इनकार कर दिया। प्रशासन ने विरोध करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अपना रुख और सख्त कर लिया तथा काम पर नहीं लौटने वालों का वेतन रोक दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\