Jharkhand: झारखंड में भाजपा युवा मोर्चा के नेता की चाकू मारकर हत्या

चाकू के वार से घायल भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता की झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव सूरज कुमार सिंह (26) की टाटा मेन अस्पताल में मौत हो गई.

Jharkhand: झारखंड में भाजपा युवा मोर्चा के नेता की चाकू मारकर हत्या
भाजपा (Photo Credits : File Photo: Wikimedia Commons)

जमशेदपुर (झारखंड), 10 दिसंबर : चाकू के वार से घायल भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता की झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव सूरज कुमार सिंह (26) की टाटा मेन अस्पताल में मौत हो गई.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन नीत झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) सरकार में अपराधी राज कर रहे हैं. पुलिस ने बताया कि सिंह मंगलवार को घर लौट रहे थे उसी दौरान सोनू सिंह और उसके साथियों ने कथित तौर पर उन्हें चाकू मारी. घटना बागबेरा थानाोत्र के हरहरगुट्टु इलाके की है. यह भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड में ओमीक्रोन से बचाव के लिए 20 जनवरी तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य

पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस सिलसिले में सोनू और एक किशोर सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो वयस्कों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है जबकि किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है.


संबंधित खबरें

Jharkhand Shocker: झारखंड के हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से भागे तीन बांग्लादेशी नागरिक बंगाल से हुए गिरफ्तार

Langoor Attends Funeral in Jharkhand: देवघर में अंतिम संस्कार से पहले लंगूर ने अपने साथी’ के अंतिम संस्कार में भाग लिया, दोस्त को चूमकर दी अंतिम विदाई- देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

Birsa Munda Punyatithi 2025: आज है बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि, जानें धरती आबा के जीवन से जुड़े कुछ रोचक तथ्य

JAC Board 12th Arts Result 2025 Out: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स के परिणाम जारी, देव तिवारी ने किया टॉप, jacresults.com पर चेक करें नतीजे

\