देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में भाजपा शानदार जीत हासिल करेगी : शिवराज सिंह चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ‘‘शानदार’’ जीत हासिल करेगी और सत्ता में आयेगी क्योंकि वहां के लोग अब ममता बनर्जी के ‘‘कुशासन’’ के खिलाफ खड़े हो रहे हैं।

भोपाल, 27 फरवरी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ‘‘शानदार’’ जीत हासिल करेगी और सत्ता में आयेगी क्योंकि वहां के लोग अब ममता बनर्जी के ‘‘कुशासन’’ के खिलाफ खड़े हो रहे हैं।

चौहान ने यह भी कहा कि वह रविवार को पश्चिम बंगाल में होने वाली परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं आज रात कोलकाता पहुंचूंगा और कल वहां परिवर्तन रैली में हिस्सा लूंगा। मैं वहां तीन सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित करुंगा।’’

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 27 मार्च से 29 अप्रैल तक पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान कराने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, वहां भाजपा की लहर चल रही है, इससे ममता दीदी भयभीत और उग्र हैं।’’

चौहान ने कहा, ‘‘इसलिये परिवर्तन रैलियों पर हमले किये जा रहे हैं और भाजपा के कार्यकर्ता मारे गये हैं। लेकिन उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। पश्चिम बंगाल में लोग ममता दीदी के कुशासन के खिलाफ हो गये हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में शानदार सफलता हासिल करने जा रही है और चुनाव के बाद वहां भाजपा की सरकार बनेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Winner Prediction: रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Preview: रायपुर में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

RCB vs KKR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

'Wow' गाने के प्रमोशन के दौरान वरुण धवन और समय रैना की मजेदार नोकझोंक, जिम से वीडियो वायरल