देश की खबरें | भाजपा किसानों की समस्याओं को 11 दिसंबर को पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई फसलों को हुए कथित नुकसान के कारण आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे किसानों के समर्थन में 11 दिसंबर को राज्य के सभी ब्लॉक में प्रदर्शन करेगी।

कोलकाता, नौ दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई फसलों को हुए कथित नुकसान के कारण आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे किसानों के समर्थन में 11 दिसंबर को राज्य के सभी ब्लॉक में प्रदर्शन करेगी।

दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि बंगाल में किसानों के पास फसल बीमा नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि दक्षिण बंगाल के जिलों में प्राकृतिक आपदाओं और उर्वरकों की अनुपलब्धता के कारण फसलें नष्ट होने की वजह से किसान अपनी जान दे रहे हैं, जबकि प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

मजूमदार ने कहा, "किसानों की दुर्दशा के प्रति राज्य का अमानवीय रवैया हाल में हुगली जिले के गोघाट में सड़क पर नाकेबंदी के दौरान स्पष्ट हो गया था जब एक पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारियों के साथ दुर्व्यवहार किया।’’

उन्होंने कहा, "पारंपरिक रूप से खेती पर निर्भर रहने वाले 50 प्रतिशत किसानों को प्रवासी मजदूर बनने के लिए मजबूर किया जा रहा है। पार्टी के किसान मोर्चा का विरोध प्रदर्शन उनकी दुर्दशा को उजागर करेगा।’’

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उप मुख्य सचेतक तापस रॉय ने कहा कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए अनर्गल आरोप लगा रही है।

उन्होंने कहा, "राज्य सरकार किसानों को हुए फसल के नुकसान को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और उन्हें हर तरह की सहायता दे रही है।"

रॉय ने दावा किया कि किसान फसल बीमा के दायरे में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड