देश की खबरें | भाजपा भविष्य में महाराष्ट्र में अपने बलबूते सरकार बनायेगी: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि आने वाले समय में कई नेता उनकी पार्टी में शामिल होंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पार्टी महाराष्ट्र में भविष्य में अपने बलबूते सरकार बनाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 दिसम्बर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि आने वाले समय में कई नेता उनकी पार्टी में शामिल होंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पार्टी महाराष्ट्र में भविष्य में अपने बलबूते सरकार बनाए।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल के उस बयान के मद्देनजर फडणवीस की यह प्रतिक्रिया सामने आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल होने के लिए भाजपा के 10 विधायक संपर्क में थे।

फडणवीस ने यह टिप्पणी उस कार्यक्रम में की जहां नासिक से शिवसेना के पूर्व विधायक बालासाहेब सानप भाजपा में शामिल हुए।

फडणवीस ने हालांकि कहा कि पार्टियों द्वारा इस तरह के दावे यह सुनिश्चित करने के वास्ते किये जा रहे है कि नाखुश विधायक शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को नहीं छोड़े।

उन्होंने दावा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) एक साथ मिलकर चुनाव लड़ती है तो इससे उसके घटक दलों के लिए राजनीतिक आधार कमजोर हो जायेगा और इसका फायदा भाजपा को ही होगा।

फडणवीस ने कहा, ‘‘पार्टियों (एमवीए घटक दलों) ने हमें अपने बल पर (महाराष्ट्र में) अपनी ताकत बढ़ाने का मौका दिया है और हमें एक ऐसी पार्टी बनानी होगी जो अपने दम पर सरकार बनाएगी।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायक एकजुट हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी में शामिल होने वाले लोग ‘‘परिपक्व और राजनीति को समझते हैं’’ और वे जानते हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी या संप्रग देश का भविष्य नहीं हैं।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उन्हें इस बात का अंदाजा है कि इस देश का वर्तमान और भविष्य दोनों (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\