देश की खबरें | बांग्लादेशी हिंसा का इस्तेमाल कर भाजपा उपचुनावों का ध्रुवीकरण करना चाहती है: अभिषेक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा के मुद्दे का इस्तेमाल कर भाजपा राज्य में आगामी उपचुनावों में ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रही है।

सान्तीपुर (पश्चिम बंगाल), 26 अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा के मुद्दे का इस्तेमाल कर भाजपा राज्य में आगामी उपचुनावों में ध्रुवीकरण करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री बांग्लादेश गए थे। लेकिन अब वह इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं (बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा)। भाजपा खुद को हिंदू धर्म का रक्षक एवं ध्वजवाहक होने का दावा करती है और वह बांग्लादेश में सांप्रदायिक हिंसा का फायदा उठाने का प्रयास कर रही है। भाजपा के नेता कहते हैं कि उन्हें बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा का फायदा मिलेगा। यह भाजपा का असली चरित्र है।’’

बनर्जी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की निंदा की।

भाजपा ने बांग्लादेश की सीमा से लगते कूचबिहार और नादिया जिले के दिनहाटा और सान्तीपुर में चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है और पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार को मुद्दा बनाया है।

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में काफी संख्या में ऐसे मतदाता हैं जिनकी जड़ें बांग्लादेश में हैं। उन्हें 1947 में भारत विभाजन के समय अपने घर छोड़ने पड़े थे या बाद में पाकिस्तानी शासन में वे अपने घर-बार छोड़कर भारत आ गए। अप्रैल-मई में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की थी।

भाजपा उम्मीदवार जगन्नाथ सरकार (सान्तीपुर) और निशिथ प्रमाणिक (दिनहाटा) ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और सांसद पद पर बने रहे।

प्रमाणिक केंद्रीय मंत्री के तौर पर केंद्र सरकार में शामिल कर लिए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\