देश की खबरें | भाजपा दिल्ली में पूर्वांचलियों को छठ पूजा करने से रोकने का प्रयास कर रही है : आप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को छठ पूजा पर राजनीति उस वक्त और तेज हो गयी जब आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर पूर्वांचलियों को पूजा के लिये जरूरी ‘घाट’ तैयार नहीं करने देने का आरोप लगाया ।

नयी दिल्ली, छह नवंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को छठ पूजा पर राजनीति उस वक्त और तेज हो गयी जब आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर पूर्वांचलियों को पूजा के लिये जरूरी ‘घाट’ तैयार नहीं करने देने का आरोप लगाया ।

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी से छठ पूजा पर ‘गंदी राजनीति’ बंद करने तथा लोगों को दिल्ली में छठ पूजा मनाने देने की अपील की।

आप के विधायक संजीव झा ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में चेताते हुये कहा, ‘‘अगर, वे (भाजपा) छठ पूजा पर गंदी राजनीति जारी रखेंगे तो पूर्वांचल के लोग उन्हें कभी क्षमा नहीं करेंगे।’’

आप के इस आरोप पर भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस साल युमना नदी के किनारे पर छठ पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी है।

हालिया आदेश में प्राधिकरण ने कहा कि राजधानी में पूजा का आयोजन करने की अनुमति यमुना तटों को छोड़कर कुछ अन्य स्थानों पर होगी।

इसके बाद झा ने उप राज्यपाल अनिल बैजल से यमुना के किनारों पर छठ पूजा का आयोजन करने की अनुमति देने का आग्रह किया और कहा कि व्रतियों के पूजा करने से पहले घाटों को साफ कर दिया गया है।

आप विधायक ने आरोप लगाया, ‘‘हालांकि एलजी साहब ने भाजपा के कहने पर यमुना तटों पर छठ पूजा समारोहों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।’’

झा ने आरोप लगाया, ‘‘भारतीय जनता पार्टी अब छठ पूजा समारोहों का आयोजन डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) एवं नगर निगमों की जमीन पर भी करने से रोकने की कोशिश कर रही है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा पूर्वांचल के लोगों से घृणा करती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\