देश की खबरें | भाजपा राष्ट्रवाद की आड़ में देश को खोखला करने की ​कोशिश कर रही: खेड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के संचार प्रमुख पवन खेड़ा ने शनिवार को भाजपा पर आतंकवादियों से संबंध रखने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की आड़ में देश को खोखला करने के लिए घिनौना खेल खेल रही है।

रायपुर, नौ जुलाई कांग्रेस के संचार प्रमुख पवन खेड़ा ने शनिवार को भाजपा पर आतंकवादियों से संबंध रखने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की आड़ में देश को खोखला करने के लिए घिनौना खेल खेल रही है।

पार्टी के राज्य कार्यालय 'राजीव भवन' में शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खेड़ा ने कहा कि हाल के जघन्य अपराधों और आतंकी घटनाओं के आरोपी व्यक्तियों के साथ भाजपा के कथित संबंधों ने पार्टी का पर्दाफाश कर दिया है, जो देश में आतंक का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है।

खेड़ा ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी आतंकवाद पर राजनीति के पक्ष में कभी नहीं रही है। लेकिन आज जो हालात हैं और जिस तरह से एक के बाद एक घटनाओं में लगातार आतंकियों तथा अपराधियों के तार भाजपा से जुड़े मिले हैं, ऐसे में सवाल पूछना जरूरी हो जाता है। आप भी सोचिए और समझिए कि भाजपा राष्ट्रवाद की आड़ में देश के साथ कितना घिनौना खेल खेल रही है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ''पिछले दिनों उदयपुर में कन्हैयालाल जी की हत्या में शामिल एक आरोपी मोहम्मद रियाज अख्तरी भाजपा का कार्यकर्ता निकला। इसने बाकायदा बीजेपी के नेताओं की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली थी। वहीं जम्मू-कश्मीर में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी निकला। जब यह पकड़ा गया तब वह पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर हमले की योजना बना रहा था।''

उन्होंने कहा, ''मीडिया में यह बात भी सामने आई है कि महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या के कथित मास्टरमाइंड इरफान खान का निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा से संबंध है। और राणा दंपति का बीजेपी से क्या रिश्ता है ये किसी से छिपा नहीं है। इरफान खान राणा दंपति के लिए प्रचार करता था और वोट मांगता था।''

खेड़ा ने कहा, ''हम इन घटनाओं पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं, लेकिन लोगों को तथ्यों को जानना चाहिए। हैरानी की बात यह है कि नुपुर शर्मा और रियाज अख्तरी दोनों ही भाजपा से ताल्लुक रखते हैं। भारत कब 'आत्मनिर्भर' बनेगा, यह हम नहीं जानते हैं। लेकिन भाजपा आतंकवाद के मामले में आत्मनिर्भर हो गई है।''

उन्होंने देश में हुई अन्य आतंकवादी घटनाओं का भी हवाला दिया और दावा किया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के कथित तौर पर भाजपा से संबंध थे।

खेड़ा ने इस दौरान भाजपा पर बेरोजगारी, महंगाई, अर्थव्यवस्था की नाकामी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा समाज में अशांति और नफरत का माहौल बनाना चाहती है, तथा फिर एक विशेष धर्म का 'ठेकेदार' बनकर वोट मांगती है।

'हिंदू आतंकवाद' शब्द पर पूछे गए एक सवाल पर, खेड़ा ने कहा कि आतंकवाद का कोई रंग या मजहब नहीं होता है और दावा किया कि आरके सिंह जो अब एक वरिष्ठ भाजपा नेता बन गए हैं, उन्होंने सबसे पहले इस शब्द का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने कहा, ''मैं इस शब्द के खिलाफ हूं। आरके सिंह जो गृह सचिव थे (संप्रग शासन के दौरान) वह व्यक्ति थे जिन्होंने सबसे पहले इस शब्द को दिया। वह अब भाजपा के वरिष्ठ नेता बन गए हैं। आतंकवादी एक आतंकवादी होता है। आतंकवाद का कोई रंग या धर्म नहीं होता। चाहे वह नाथूराम गोडसे हो, या रियाज अख्तरी या तालिब हुसैन शाह, एक आतंकवादी सिर्फ एक आतंकवादी होता है।’’

खेड़ा के आरोपों के बाद भाजपा के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने ही आतंकवाद के खिलाफ पोटा जैसा सख्त कानून बनाया था और कांग्रेस के राज में आतंकवाद को किस प्रकार खुली छूट मिली हुई थी, सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा साजिशन आतंकवादियों से भारतीय जनता पार्टी का रिश्ता जोड़ा जाना घोर आपत्तिजनक है।

श्रीवास्तव ने कहा कि सारा देश और सारी दुनिया जानती है कि कांग्रेस भारत विरोधियों के साथ मिलकर राष्ट्रवाद पर प्रहार करने की साजिश रचती है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और आतंकियों से रिश्ता क्या है, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को यह सवाल अपनी कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं से पूछना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\