देश की खबरें | समाज को जाति के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही भाजपा: अमरिन्दर सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने दलितों के प्रति ''अन्याय'' के खिलाफ भाजपा की प्रस्तावित रैली पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए उसपर जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 23 अक्टूबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने दलितों के प्रति ''अन्याय'' के खिलाफ भाजपा की प्रस्तावित रैली पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए उसपर जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाया।

सिंह ने एक बयान में कहा, ''वह अपने राजनीतिक हित साधने के लिये समाज को जाति के आधार पर बांटना चाहती है।''

यह भी पढ़े | FATF की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा पाकिस्तान, इमरान खान को लगा झटका: 23 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री ने कहा, ''मैं किसी भी कीमत पर पंजाब के शांतिपूर्ण माहौल को खराब नहीं करने दूंगा।''

सिंह ने कहा, ''पंजाब में ये विभाजनकारी चालबाजियां सफल नहीं होंगी। यहां के लोग अपनी सामूहिक प्रगति के लिये हंसी-खुशी एक साथ रह रहे हैं।''

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: सासाराम में पीएम मोदी बोले- बिहार में ‘लालटेन’ की जरूरत नहीं, अब उजाले की हो रही बात.

गौरतलब है कि बृस्पतिवार को पुलिस ने भाजपा को जालंधर से चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास तक ''दलित इंसाफ रैली'' निकालने से रोक दिया था। पुलिस ने कहा था कि आयोजकों ने इसकी अनुमति नहीं ली है। इस दौरान भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा समेत पार्टी नेताओं को कुछ देर के लिये हिरासत में ले लिया गया था।

यह यात्रा अनुसूचित जाति समुदाय पर कथित अत्याचार और अनुसूचित जाति के छात्रों की मैट्रिक के बाद छात्रवृत्ति योजना में ''घोटाले'' के खिलाफ निकाली जानी थी।

भाजपा ने छात्रवृत्ति ''घोटाले'' की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। उसका आरोप है कि इसमें 64 करोड़ रुपये गबन किये गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\