देश की खबरें | महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए पुरस्कृत शिक्षक दिसले के नाम का सुझाव देगी भाजपा: दरेकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्यपाल की ओर से विधान परिषद सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने के लिए ‘ग्लोबल टीचर’ पुरस्कार विजेता रंजीतसिंह दिसले के नाम का सुझाव देगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, पांच दिसंबर महाराष्ट्र भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्यपाल की ओर से विधान परिषद सदस्य के रूप में मनोनीत किए जाने के लिए ‘ग्लोबल टीचर’ पुरस्कार विजेता रंजीतसिंह दिसले के नाम का सुझाव देगी।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष दरेकर ने सोलापुर जिले में स्थित दिसले के गांव जाकर उन्हें सम्मानित किया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान नेताओं और सरकार के बीच बैठक खत्म, नहीं निकला कोई हल, 9 दिसंबर को फिर होगी बातचीत.

दिसले ने दस लाख डॉलर का ‘ग्लोबल टीचर’ पुरस्कार 2020 जीता था।

दरेकर ने दिसले के साथ हुई मुलाकात के बाद कहा कि भाजपा, राज्यपाल की ओर से मनोनीत किए जाने वाले विधान परिषद सदस्य के लिए शिक्षक के नाम का सुझाव देगी।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: अभिनेता दिलजीत दोसांझ की मांग, कहा- किसानों की मांगे माने सरकार.

उन्होंने कहा, “मैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से बात करने के बाद राज्यपाल को पत्र लिखूंगा।”

दरेकर ने यह भी कहा कि पार्टी राज्य सरकार से अनुरोध करेगी कि राज्य विधानसभा में प्रस्ताव लाकर दिसले को सम्मानित किया जाए।

सोलापुर के परितेवाड़ी में जिला परिषद प्राइमरी स्कूल में शिक्षक के तौर पर कार्यरत 32 वर्षीय दिसले को बृहस्पतिवार को ‘ग्लोबल टीचर’ पुरस्कार 2020 का विजेता घोषित किया गया।

उन्हें यह पुरस्कार, लड़कियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और भारत में ‘क्विक रिस्पॉन्स’ (क्यूआर) पाठ्यपुस्तक की शुरुआत करने के लिए दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें