ताजा खबरें | भाजपा उत्तर प्रदेश में कल से शुरू करेगी किसान सम्‍मेलन

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में विभिन्‍न स्‍थानों पर सोमवार से किसान सम्‍मेलन आयोजित करने जा रही है।

लखनऊ, 13 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में विभिन्‍न स्‍थानों पर सोमवार से किसान सम्‍मेलन आयोजित करने जा रही है।

केंद्र द्वारा लाये गये कृषि क़ानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को देखते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया है।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | कांग्रेस सांसद परनीत कौर की माता का निधन.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को जारी एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक को लेकर किसानों में भ्रम फैलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दशकों तक जिन दलों ने सत्ता में रहते हुए किसानों को छला वही लोग आज ऐतिहासिक क़ानूनों को लेकर किसानों में भ्रम फैला रहे हैं।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | बंगाल में तत्काल केंद्रीय बल तैनात किए जाएं: कैलाश विजयवर्गीय.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में गांव, गरीब ,किसान है और केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कृषि कानून किसानों को ज्यादा अवसर व विकल्प प्रदान करने वाले हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने रविवार को एक विज्ञप्ति के जरिये पार्टी द्वारा सम्मेलन करने की जानकारी दी।

दीक्षित के मुताबिक 14 दिसंबर, सोमवार से शुरू होकर यह सम्‍मेलन 18 दिसंबर तक चलेंगे।

उन्होंने बताया कि किसान सम्मेलनों को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केंद्र व राज्य के मंत्री तथा पार्टी पदाधिकारी व प्रमुख नेता संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने रविवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह 14 दिसंबर को बस्ती व अयोध्या में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

शुक्ल ने बताया कि 15 दिसंबर को गोंडा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव और वाराणसी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे जबकि राज्‍य के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह मुरादाबाद में, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा अमेठी में, और राज्‍य मंत्री नीलकंठ तिवारी प्रतापगढ़ में आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज