देश की खबरें | भाजपा ने आर्थिक नीति पर खरगे की टिप्पणी को 'झूठ' बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को केंद्र की आर्थिक नीति को लेकर की गई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उस टिप्प्णी को ‘झूठ’ करार दिया जिसमें यह दावा किया गया है कि 90 फीसदी भारतीय बुनियादी जरूरतों का खर्च नहीं उठा सकते।
नयी दिल्ली, 27 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को केंद्र की आर्थिक नीति को लेकर की गई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उस टिप्प्णी को ‘झूठ’ करार दिया जिसमें यह दावा किया गया है कि 90 फीसदी भारतीय बुनियादी जरूरतों का खर्च नहीं उठा सकते।
भाजपा ने खरगे की टिप्प्णी की आलोचना करते हुए कहा कि यह उनकी पार्टी का ‘झूठ’ है।
खरगे ने दावा किया था कि 100 करोड़ भारतीयों के पास खर्च करने के लिए कोई अतिरिक्त आय नहीं है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘विकसित भारत’’ के संस्करण ने तो आम लोगों की जेब ही खाली कर दी तथा चुनिंदा अरबपतियों के खजाने भर दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत वैश्विक शुल्क को लेकर छिड़े युद्ध और व्यापार बाधाओं का सामना कर रहा है और केंद्रीय बजट की घोषणाएं बेमानी साबित हुई हैं।
खरगे की टिप्पणियों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘खरगे जी एक और बेशर्म झूठ के साथ वापस आए हैं। उनका दावा है कि 90 प्रतिशत भारतीय बुनियादी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन यह झूठ है। यह उस पार्टी की हताशा है, जिसने दशकों से गरीबी की राजनीति पर खुद को आगे बढ़ाया।’’
आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तहत प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है, जबकि गरीबी 2014 के 22.5 प्रतिशत से घटकर 2024 में पांच प्रतिशत से कम रह गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)