देश की खबरें | दिल्ली में जलभराव और नालों में गाद जमा होने को लेकर भाजपा ने आप पर निशाना सांधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि शहर के 700 में से मात्र 150 नालों की ही सफाई की गई।

नयी दिल्ली, 27 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि शहर के 700 में से मात्र 150 नालों की ही सफाई की गई।

दिल्ली सरकार के साथ-साथ नगर निगम का संचालन करने वाली ‘आप’ की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आरोप लगाया, ‘‘जो लोग (आप) पहले सभी नागरिक समस्याओं के लिए एमसीडी को कोसते थे, वह अब खुद नगर निगम पर शासन कर रहे हैं और उनके पास यह बहाना नहीं हो सकता कि वह अधिकारविहीन हैं। आप सरकार को दिल्ली के लोगों और उनकी भलाई की कोई चिंता नहीं है।’’

उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में जलमग्न सड़कों की वीडियो क्लिप दिखाते हुए कहा कि यह दिल्ली का दुर्भाग्य है कि उसे बारिश के हर मौसम में जलभराव की स्थिति से गुजरना पड़ता है।

हर साल मानसून से पहले 700 से अधिक नालों की सफाई की जरूरत होती है।

सचदेवा ने दावा किया, ‘‘हमारी जानकारी के अनुसार अब तक केवल 150 नालों की सफाई की गई है और बाकी गाद से भरे हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही दिल्ली जल संकट से जूझ रही थी और अब जलमग्न हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया, "हमने एक सप्ताह पहले कहा था कि नालों की सफाई इसलिए नहीं हो पा रही है क्योंकि मुख्यमंत्री जेल में हैं और पूरी आप सरकार उनकी जमानत के लिए अदालतों के चक्कर लगा रही है, जबकि जल मंत्री (आतिशी) पानी की कमी को लेकर भूख हड़ताल का नाटक कर रही हैं।"

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली के लोगों के पास ऐसी सरकार को बर्दाश्त करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है, जहां कोई भी मंत्री किसी भी चीज के लिए जवाबदेह होने को तैयार नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी