देश की खबरें | मंगलुरु में हिंदू कार्यकर्ता की हत्या पर भाजपा ने सिद्धरमैया सरकार को घेरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने हिंदू कार्यकर्ता की हत्या को लेकर राज्य में सिद्धरमैया नीत कांग्रेस सरकार पर शुक्रवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने को प्रदर्शित करता है।

बेंगलुरु, दो मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने हिंदू कार्यकर्ता की हत्या को लेकर राज्य में सिद्धरमैया नीत कांग्रेस सरकार पर शुक्रवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने को प्रदर्शित करता है।

कुख्यात बदमाश एवं हिंदूवादी कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की बृहस्पतिवार देर शाम मंगलुरु शहर के बाजपे पुलिस थाना क्षेत्र में कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर कहा कि सरेआम सड़क पर शेट्टी की नृशंस हत्या यह दिखाती है कि कांग्रेस सरकार के तहत कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह साफ दिखाता है कि कट्टरपंथी तत्व कितने बेखौफ हो गए हैं और कानून से डरे बिना हिंदू कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे भी अधिक परेशान करने वाली बात (मंगलुरु) पुलिस आयुक्त द्वारा यह स्वीकार करना है कि अधिकारियों को सुहास शेट्टी की जान को खतरा होने का पता था फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पुलिस विभाग और सरकार के भीतर कुछ तत्वों की संभावित मिलीभगत के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा होती हैं।’’

भाजपा नेता ने सवाल उठाया, ‘‘क्या हम ऐसी स्थिति देख रहे हैं जहां इन चरमपंथी ताकतों को जानबूझकर मजबूत किया जा रहा है और संरक्षण दिया जा रहा है?’’

कर्नाटक में ‘‘बढ़ते उग्रवाद’’ और ‘‘कानून-व्यवस्था के पतन’’ पर तत्काल और निर्णायक ध्यान देने का आग्रह करते हुए विजयेंद्र ने आगे आरोप लगाया, ‘‘हिंदू कार्यकर्ताओं को लगातार निशाना बनाए जाने से यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या कांग्रेस सरकार गुपचुप तरीके से राज्य में सुरक्षित पनाहगाह, एक ‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की खुली छूट दे रही है?’’

शेट्टी के परिजनों और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘(मैं) प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और समर्थन मिले।’’

कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने भी राज्य सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासन में कर्नाटक में हिंदुओं के लिए कोई जगह नहीं है और उन्होंने राज्य में ‘‘बिगड़ती’’ कानून व्यवस्था के लिए गृह मंत्री जी परमेश्वर के इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘कश्मीर और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की तरह ही व्यस्त सड़कों पर हिंदुओं की पहचान कर उन्हें मारा जा रहा है। पाकिस्तान के प्रति नरम दिल मुख्यमंत्री सिद्धरमैया कर्नाटक में हिंदुओं की हत्या होने पर एकदम चुप हो जाते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सिद्धरमैया मुख्यमंत्री के तौर पर एक बड़ी आपदा से कम नहीं हैं और राज्य की कानून-व्यवस्था उनके हाथों से निकल चुकी है। उन्होंने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। गृह मंत्री जी परमेश्वर को राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\