देश की खबरें | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां ने फिर गहलोत सरकार के प्रदर्शन पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बार फिर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने कुछ नहीं किया।

जयपुर, 31 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने एक बार फिर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने कुछ नहीं किया।

पूनियां यहां भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,' मैंने इस तरह की विफल सरकार अब तक नहीं देखी। चारों तरफ अराजकता है और राज्य में माफिया राज कर रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी के आंतरिक संघर्ष का बहुत बुरा असर शासन पर पड़ा है।'

भाजपा नेता ने कहा कि सरकार कुछ नहीं कर रही है और केवल समय बिता रही है।

उन्होंने कांग्रेस के विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र को भी झूठ का पुलिंदा करार दिया।

पूनियां ने महिला मोर्चा को और मजबूती देने का आह्वान महिला कार्यकर्ताओं से किया।

उन्होंने कहा,' भाजपा की महिला शक्ति जब मजबूत इरादों के साथ राज्य की पीड़ित महिलाओं की मुखर आवाज बनेगी तो निश्चित तौर पर राजस्थान की महिला विरोधी कांग्रेस सरकार को घुटनों के बल टिकने को मजबूर कर देगी।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\