विदेश की खबरें | भाजपा नफरत फैलाती है, हम प्यार: तेजस्वी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को भाजपा पर जाति, पंथ और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने तथा समाज को बांटने का आरोप लगाया और कहा कि झारखंड केवल ‘इंडिया’ के तहत ही प्रगति कर सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दुमका (झारखंड), 18 नवंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को भाजपा पर जाति, पंथ और धर्म के नाम पर नफरत फैलाने तथा समाज को बांटने का आरोप लगाया और कहा कि झारखंड केवल ‘इंडिया’ के तहत ही प्रगति कर सकता है।

दुमका जिले के जरमुंडी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यादव ने कहा, “भाजपा नफरत फैलाती है और जाति, धर्म व संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटती है। दूसरी तरफ हम प्यार फैलाते हैं और लोगों को जोड़ते हैं। अब लोगों को तय करना है कि उन्हें प्यार चाहिए या नफरत।”

यादव ने कहा कि जहां ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) कलम बांटता है ताकि युवा शिक्षा के माध्यम से रोजगार पा सकें, वहीं भारतीय जनता पार्टी तलवारें बांटती है।

उन्होंने कहा, “असली मुद्दे गरीबी और बेरोजगारी हैं, लेकिन भाजपा हिंदू-मुस्लिम और मंदिर-मस्जिद जैसे अप्रासंगिक मुद्दे उठाकर लोगों का ध्यान भटकाती है।”

राजद नेता ने भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर भी सवाल किया।

यादव ने कहा, “इंडिया ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर स्पष्टता दिखा दी है। लोगों को भाजपा से पूछना चाहिए कि अगर वे सत्ता में आए तो झारखंड में उनका मुख्यमंत्री कौन होगा। उन्होंने बिना दुल्हे के ही बारात निकाली है।”

उन्होंने मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी