देश की खबरें | भाजपा “कुशासन” को छुपाने के लिए झूठ फैला रही है: कांग्रेस नेता यूटी खादेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के उपनेता यूटी खादेर ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) “ कुशासन, भ्रष्टाचार और महंगाई’ से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए झूठ फैला रही है।

मंगलुरु, आठ मई कांग्रेस नेता और कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के उपनेता यूटी खादेर ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) “ कुशासन, भ्रष्टाचार और महंगाई’ से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए झूठ फैला रही है।

खादेर ने कहा कि कांग्रेस आम लोगों के फायदे के लिए पार्टी की गारंटी योजना को लागू करेगी। उन्होंने कहा, “ आगामी चुनाव में भाजपा की हार और कांग्रेस की जीत भी कांग्रेस की गारंटी है।”

खादेर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के छह महीने के अंदर अगर सभी गारंटी लागू नहीं की गई तो वह विधायक के पद से इस्तीफा दे देंगे।

उन्होंने कहा, “झूठ भाजपा की पूंजी है और वे सच से आंखे मूंद लेते हैं। उनके शासन में सभी परेशानियां झेलने वाले आम लोग 10 मई को अपनी सच्ची भावना व्यक्त करेंगे।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “ भाजपा जानती है कि लोगों को कैसे धोखा देना है और वे दक्षिण कन्नड़ के लोगों को लगातार धोखा दे रहे हैं। पिछले चार साल में हुई लोगों की परेशानी के लिए दक्षिण कन्नड़ से सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील भी जवाबदेह हैं।”

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को प्रतिबंधित करने के प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर खादेर ने कहा, “ हम समाज के लिए और संविधान की सीमा में काम करने वाले संगठनों का समर्थन करते हैं और समाज में शांति और सद्भावना को बाधित करने वाले संगठनों का विरोध करेंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\