देश की खबरें | गुजरात विस चुनाव में 50 पाटीदारों को टिकट दे भाजपा: समुदाय के नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाटीदारों के एक प्रमुख नेता ने सोमवार को मांग की कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में समुदाय के लोगों को कम से कम 50 टिकट दे।

अहमदाबाद, एक अगस्त पाटीदारों के एक प्रमुख नेता ने सोमवार को मांग की कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में समुदाय के लोगों को कम से कम 50 टिकट दे।

जामनगर में सिदसर उमिया धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष जयराम पटेल ने कहा कि पटेल या पाटीदार मतदाता 50 सीटों पर बहुमत में हैं, जबकि बहुमत नहीं होने के बावजूद वे 25 सीटों पर निर्णायक स्थिति में हैं।

पटेल ने अहमदाबाद में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसलिए पाटीदारों को लगता है कि भाजपा को आगामी चुनावों में समुदाय से कम से कम 50 उम्मीदवार बनाने चाहिए। यह हमारी मांग है और सभी को ऐसा करने का अधिकार है। आखिरकार, वह पार्टी है जो हमारी मांग पर अंतिम फैसला करेगी।’’

पटेल ने हालांकि कहा कि उन्हें विश्वास है कि भाजपा समुदाय के लिए 50 सीटों की मांग का सम्मान करेगी क्योंकि उसने 2017 के चुनावों में भी उतनी ही सीटें दी थीं, जबकि कांग्रेस के लिए यह आंकड़ा 35 था।

पटेल ने कहा, ‘‘पाटीदार आरक्षण आंदोलन के कारण, भाजपा द्वारा मैदान में उतारे गए 50 में से 35 पाटीदार जीते थे। आमतौर पर, यह औसत 40 रहा है। हम यह भी चाहते हैं कि पार्टी राजकोट पश्चिम सीट पर एक पाटीदार को मैदान में उतारे, जहां पाटीदार मतदाता बहुमत में हैं।’’

राजकोट पश्चिम सीट वर्तमान में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी के पास है, जो एक जैन हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर रूपानी को फिर से मैदान में उतारा जाता है तो समुदाय कोई आपत्ति नहीं करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\