UP Assembly Election 2022: आरक्षण के तहत नौकरी नहीं देने के लिए भाजपा रेल, जहाज बेच रही- अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार आरक्षण के तहत नौकरी नहीं देने के लिए देश में रेलवे से लेकर हवाई जहाज तक को बेच रही है. अखिलेश ने फिरोजाबाद जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वे (भाजपा) कह रहे थे कि गरीबों को और हवाई चप्पल पहनने वालों को, विमान से यात्रा कराएंगे.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Photo Credit : Twitter)

फिरोजबाद (उप्र), 17 फरवरी : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार आरक्षण के तहत नौकरी नहीं देने के लिए देश में रेलवे से लेकर हवाई जहाज तक को बेच रही है. अखिलेश ने फिरोजाबाद जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वे (भाजपा) कह रहे थे कि गरीबों को और हवाई चप्पल पहनने वालों को, विमान से यात्रा कराएंगे. उन्होंने सब हवाई जहाज बेच दिए, हवाई अड्डे बेच दिए, पानी का जहाज बेच दिया, बंदरगाह बेच दिया. रेलगाड़ी बिकने जा रही है. साथ ही, रेलवे की जमीन भी बिक रही है.’’ उन्होंने लोगों से कहा, ‘‘यह कहावत तो सुनी होगी, 'न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी', इसलिए वे धीरे-धीरे सब बेचे दे रहे हैं, ताकि आरक्षण से नौकरी और रोजगार न मिल पाए.''

पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में सात चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान पहले और दूसरे चरण के मतदान में सर्वाधिक सीटें जीतने का दावा किया. उन्होंने कहा, ‘‘यह तीसरा चरण है और चौथे चरण तक सपा की सरकार बन जाएगी. जब सातवें चरण तक चुनाव पहुंचेगा तब तक भाजपा के बूथ पर भूत लोटेंगे.’’ अपराधियों को चुनाव मैदान में उतारने को लेकर उनकी पार्टी की आलोचना करने वाले भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख ने कहा, "ये लोग गुंडा, अपराधी और माफिया कह रहे हैं, ठीक से देखिए, माफिया वे हैं जो माफिया को क्रिकेट खेलने का मौका देते हैं, समाजवादी कभी ऐसा नहीं करते.'' यह भी पढ़ें : ‘हिंदुस्तानी भाऊ’ को मुंबई कोर्ट ने दी जमानत, धारावी स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट मामले में 1 फरवरी से थे जेल में

गौरतलब है कि हाल में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें राज्य के पूर्वी क्षेत्र में माफिया से राजनेता बने व्यक्ति क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे थे. राज्य में सपा के शासनकाल में खराब कानून व्यवस्था होने का सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा बार-बार लगाये जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा, ''जिन्हें कानून व्यवस्था हाथ में लेना है, कानून को नहीं मानना है, वे समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दें. जिन्हें गरीबों पर अन्याय करना है, वे समाजवादी पार्टी को वोट नहीं दें .’’

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bihar Politics: ‘निर्वाचित मुख्यमंत्री को हटाकर बने सेलेक्टेड मुख्यमंत्री’, तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर तंज

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें