देश की खबरें | भाजपा ने गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार किया: नड्डा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि महात्मा गांधी के ‘‘ग्राम स्वराज’’ के सपने को उनकी पार्टी ने साकार किया।
पटना, 30 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि महात्मा गांधी के ‘‘ग्राम स्वराज’’ के सपने को उनकी पार्टी ने साकार किया।
नड्डा ने साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने सहकारी खेती की अपनी अवधारणा में भारत की ‘‘सतही समझ’’ प्रदर्शित की। नड्डा भाजपा के सात मोर्चों की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
नड्डा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रसिद्ध बयान का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पिछले आठ वर्षों में, जब से नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सत्ता संभाली है, ग्रामीण विकास के लिए आवंटित धन में पांच गुना वृद्धि हुई है। और जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं, वे दिन बीत गए जब आवंटित किए गए प्रत्येक रुपये में से केवल 15 पैसा इच्छित लाभार्थियों तक पहुंचता था।’’
बमुश्किल 20 मिनट के अपने संक्षिप्त भाषण में भाजपा अध्यक्ष इस बात पर जोर देते दिखे कि उनकी पार्टी की सरकार ग्रामीण आबादी की जरूरतों के बारे में गहराई से चिंतित है और उनके बेहतरी के लिए कदम उठा रही है।
केंद्र सरकार को विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर आलोचनाओें का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के लिए मोदी सरकार की प्रशंसा की और बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के बेहतरीन प्रदर्शन का उल्लेख किया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला गठबंधन डेढ़ दशक से अधिक समय से सत्ता में है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)