देश की खबरें | कर्नाटक का दौरा करेंगे भाजपा अध्यक्ष नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 20 और 21 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे, जहां अप्रैल या मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इस दौरान नड्डा पार्टी को मजबूत बनाने के मकसद से विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

बेंगलुरु, 19 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा 20 और 21 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे, जहां अप्रैल या मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इस दौरान नड्डा पार्टी को मजबूत बनाने के मकसद से विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

भाजपा की कर्नाटक इकाई के महासचिव और विधान पार्षद एन रवि कुमार ने एक बयान में कहा आज रात मंगलुरु पहुंचने के बाद नड्डा अगले दो दिन के दौरान उडुपी, चिक्कमगलुरु और हासन जिलों के कुछ हिस्सों का दौरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रमुख मंगलुरु पहुंचने के बाद शहर में रहेंगे। वह 20 फरवरी की सुबह उडुपी में बूथ स्तर के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और बाद में दोपहर के समय ब्यंदूर में एक जनसभा में शामिल होंगे।

कुमार ने बताया कि नड्डा उस दिन शाम को सुपारी उत्पादक सम्मेलन में भाग लेने के लिए चिक्कमगलुरु जिले के कोप्पा में होंगे, और उसके बाद श्रृंगेरी में जनप्रतिनिधियों की बैठक में भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को चिक्कमगलुरु में “बुद्धिजीवियों” के साथ बैठक में भाग लेने के बाद नड्डा दोपहर के समय हासन जिले के बेलुरु में एक सार्वजनिक बैठक में शिरकत करेंगे।

कुमार ने कहा कि 21 फरवरी की शाम नड्डा हासन में एक बूथ स्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसके बाद वह बेंगलुरु के रास्ते दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

जोहेब नेत्रपाल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस