देश की खबरें | अमित शाह की ‘ऑनलाइन रैली’ के साथ भाजपा बिहार में चुनावी बिगुल फूंकने की तैयारी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अमित शाह अगले सप्ताह एक ‘‘ऑनलाइन रैली” में राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे।

जियो

पटना, एक जून केंद्रीय मंत्री अमित शाह अगले सप्ताह एक ‘‘ऑनलाइन रैली” में राज्य के लोगों को संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों के कम से कम एक लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है और इसके अलावा लोग सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी भाषण सुन सकते हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना के पुणे में पिछले 24 घंटे में 76 नए मरीज पाए गए, 8 की मौत: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा,‘‘ इस ऑनलाइन रैली को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हमारे डिजिटल प्रचार अभियान की शुरुआत कहा जा सकता है। गृह मंत्री की नौ जून की रैली के बाद पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का इसी तरह का सार्वजनिक संबोधन होगा।’’

बिहार में इस साल नवंबर तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट को लेकर पीएम मोदी ने कहा- जब 130 करोड़ लोग एक भावना के साथ आते हैं, तो ये संग ही संगीत बन जाता है.

उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने 21 मई को कहा था “कोरोना वायरस संक्रमण ने दुनिया भर में जब कामकाज का तरीका बदल दिया, तब इस साल बिहार विधानसभा चुनाव भी डिजिटल तरीके से ऑनलाइन क्यों नहीं हो सकता? चुनाव आयोग अगर ऐसी व्यवस्था करता है, तो वह निष्पक्षता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित करेगा”।

उन्होंने प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी राजद पर निशाना साधते हुए कहा था, “इसको लेकर केवल वही लोग दुराग्रही हो सकते हैं, जिन्हें ईवीएम आने के बाद से बूथ लूट कर सत्ता हथियाने के मौके मिलने बंद हो गए। गरीबों के वोट लूटकर मतपेटियों से जिन्न निकलने का दावा करने का तिलिस्म टूटने से बौखलाए लोग ऑनलाइन चुनाव प्रचार के विरुद्ध विमर्श गढ़ने में लग गए हैं।’’

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ऑनलाइन मतदान के बारे में पूछे जाने पर इसकी संभावना से इंकार कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने