देश की खबरें | आम चुनाव से पहले बंगाल में अशांति पैदा करने की योजना बना रही है भाजपा : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में आरोप लगाया कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)अगले साल के आम चुनाव से पहले राज्य की छवि को खराब दिखाने के लिए लोगों के बीच विभाजन पैदा करके गड़बड़ी पैदा करने की योजना बना रही है।

कोलकाता, 27 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में आरोप लगाया कि विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)अगले साल के आम चुनाव से पहले राज्य की छवि को खराब दिखाने के लिए लोगों के बीच विभाजन पैदा करके गड़बड़ी पैदा करने की योजना बना रही है।

राज्य विधानसभा में एक चर्चा के दौरान ममता ने दावा किया कि उन्हें जानकारी है कि भाजपा की यह योजना हाल ही में उसकी प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ नयी दिल्ली में हुई बैठक के दौरान तैयार की गई थी।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने ऐसी किसी भी पार्टी को कोष देने की योजना बनाई है जो तृणमूल कांग्रेस के मतों को विभाजित कर सके।

ममता ने कहा, ‘‘मुझे राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की बैठक के बारे में जानकारी है। मैं उस बैठक में मौजूद लोगों का नाम नहीं लूंगी। वे समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की योजना बना रहे हैं। वे महिलाओं, दलित एवं आदिवासी और राजबंगशी सहित कमजोर वर्गों के खिलाफ कथित अपराधों को उजागर करने की योजना बना रहे हैं ताकि राज्य की खराब छवि पेश कर सकें।’’

विधानसभा में पंचायत चुनावों में हिंसा और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपक्षी भाजपा द्वारा लाए गए एक प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी ने यह प्रस्ताव रखा और अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने इसकी अनुमति दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम मई में जारी होने की संभावना, जानें कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Mullanpur Weather Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल