देश की खबरें | भाजपा के लोग अंग्रेजों के ‘फूट डालो और राज करो’ के एजेंडे पर काम कर रहे हैं:टीका राम जूली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीका राम जूली ने सोमवार को भाजपा के लोगों पर देश में अंग्रेजों द्वारा चलाए गए ‘फूट डालो और राज करो’ के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया।

जयपुर, 14 अप्रैल राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता टीका राम जूली ने सोमवार को भाजपा के लोगों पर देश में अंग्रेजों द्वारा चलाए गए ‘फूट डालो और राज करो’ के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर ने पिछड़े वर्गों और महिलाओं को समानता का अधिकार दिया, लेकिन आरएसएस के लोगों ने संविधान की प्रतियां जला दीं, जो उनकी सोच को दर्शाता है।

जूली ने आंबेडकर जयंती पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अंग्रेज ‘बांटो और राज करो’ की नीति अपनाते थे तथा आज उन्होंने (भाजपा ने) वही नीति अपना ली है।

उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकारें रहीं उसने लोगों को बांटा...राजस्थान में उसने गुर्जरों और मीणाओं को आपस में लड़ाया, हरियाणा में उसने जाटों और गैर-जाटों को लड़ाया, महाराष्ट्र में उसने मराठा बनाम गैर-मराठा बना दिया।

जूली ने कहा कि मणिपुर में भाजपावालों ने मेईती और कुकी समुदायों को लड़ाया, जिसका नतीजा यह हुआ कि मणिपुर एक साल से अधिक समय से जल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस दिन संविधान लागू हुआ और बाबासाहब आंबेडकर ने पिछड़ों और महिलाओं को समानता का अधिकार दिया, उसी दिन आरएसएस के लोगों ने संविधान की प्रतियां जलाईं। यही उनकी सोच और विचारधारा है।’’

जूली ने कहा कि आज ये लोग (भाजपा) सत्ता में तो आ गये लेकिन इनकी सोच नहीं बदली है, जिसका उदाहरण है कि संसद में देश के गृहमंत्री यह कह रहे हैं कि क्या आंबेडकर-आंबेडकर नाम लेते हो, आजकल यह फैशन बन गया है, यदि इतना भगवान का नाम लिया होता तो सात जन्म सुधर जाते।

विपक्ष के नेता ने कहा कि ऐसा वक्तव्य गृहमंत्री द्वारा दिया जाना भाजपा की संविधान विरोधी और आंबेडकर विरोधी सोच को उजागर करता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चुनाव से पहले राजनीतिक दुर्भावना के तहत विरोधी दलों के विरूद्ध ईडी, आयकर विभाग जैसी एजेन्सियां सक्रिय हो जाती हैं, वह भी संविधान को कमजोर करने का कृत्य है।

उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का कार्य कर रही है, किन्तु कांग्रेस पार्टी के मजबूत कार्यकर्ता भाजपा के इस कृत्य को कभी सफल नहीं होने देंगे।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि आज पूरे देश में एक ही चर्चा है कि संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर द्वारा बनाये गये संविधान पर सवाल उठाये जा रहे हैं क्योंकि आज देश में ऐसे लोग सत्ता में काबिज हैं जिनकी सोच एवं विचारधारा इस प्रकार की रही कि उन्होंने न तो महात्मा गॉंधी के विचारों को माना और न ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का सम्मान किया एवं न उनका विश्वास संविधान में है।

उन्होंने कहा कि देश की नई पीढ़ी ने महान नेताओं के विचारों, सोच एवं कार्यों के बारे में पढऩा बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से केन्द्र की सत्ता में बैठे लोग संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे हैं, वैसे में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं का खून खोलना लाजमी है।

डोटासारा ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को जनता के बीच खड़े होकर फासीवादी ताकतों का विरोध करना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की बात कर रहे हैं किन्तु उन्हें यह बताना चाहिये कि क्या इस संदर्भ में कोई कानून बनाया, कोई कमेटी बनाई या इस विषय पर कभी विधानसभा अथवा लोकसभा में संवैधानिक प्रावधानों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य सरकार मनमर्जी से पंचायती राज संस्थाओं एवं निकायों के चुनाव आगे सरकाकर प्रशासकों की नियुक्ति कर रही है ।

उन्होंने कहा कि क्या नगर निकायों के चुनाव छह से 12 महीने आगे सरकाये जा सकते हैं, इस पर भाजपा कोई जवाब नहीं देगी क्योंकि यह स्पष्ट रूप से संविधान का उल्लंघन है।

डोटासारा ने कहा कि सच्चा कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता वही है जो जनता के दु:ख तकलीफों में शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में तीन महीने तक सभी गॉंव, ढाणी, मोहल्ले, नगरपालिका, पंचायतों, वार्डों में जाकर संविधान की चर्चा करेंगे और जो इस अभियान में कदम से कदम मिलाकर साथ चलेगा वही भविष्य का नेता बनेगा।

उन्होंने कहा आज यदि भाजपा की गलत नीतियों का विरोध नहीं किया तो आने वाला समय और पीढिय़ा हमें माफ नहीं करेगी।

इस अवसर पर राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि देश में भाजपा कितना भी प्रयास कर ले किन्तु वह संविधान समाप्त नहीं कर सकती।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट