देश की खबरें | भाजपा ने 12 विधायकों के निलंबन के विरोध में कृत्रिम सत्र आयोजित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा से भाजपा के 12 विधायकों को दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित करने के विरोध में पार्टी के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मंगलवार को यहां विधान भवन की सीढ़ियों पर ‘काउंटर असेंबली’ स्थापित कर कृत्रिम सत्र आयोजित किया।

मुंबई, छह जुलाई महाराष्ट्र विधानसभा से भाजपा के 12 विधायकों को दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित करने के विरोध में पार्टी के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में मंगलवार को यहां विधान भवन की सीढ़ियों पर ‘काउंटर असेंबली’ स्थापित कर कृत्रिम सत्र आयोजित किया।

भाजपा के कई विधायक सुबह में विधानमंडल भवन की सीढ़ियों पर बैठ गए और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए- जिसमें शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं) सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने भाजपा विधायक कालिदास कोलमकर को "(क्षद्म) सदन का अध्यक्ष" घोषित किया और चर्चा करने का प्रस्ताव रखा। पूर्व मुख्यमंत्री ने विधायकों को संबोधित करते हुए दावा किया कि झूठे आरोपों के आधार पर पार्टी के 12 विधायकों को निलंबित किया गया है।

उन्होंने कहा, “आज, मैं यहां इस सरकार के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश करता हूं और मैं सदस्यों से प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करने का अनुरोध करता हूं।” फडणवीस ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायक इस 'अत्याचारी सरकार' के कामकाज के खिलाफ बोलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “वे इस 'वसूली' और भ्रष्ट सरकार का पर्दाफाश करना चाहते हैं।”

इसके बाद, सुरक्षा अधिकारियों ने भाजपा सदस्यों को लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने से रोक दिया, जबकि वे सरकार के खिलाफ नारे लगाते रहे। फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार भाजपा को उसकी “ मनमानी ” के खिलाफ आवाज उठाने से नहीं रोक सकती। उन्होंने कहा, “क्या सरकार ने आपातकाल लगा रखा है? यह काला अध्याय है…यह लोकतंत्र की हत्या है।”

राज्य सरकार ने विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में पीठासीन अधिकारी भास्कर जाधव के साथ 12 विधायकों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया जिसके बाद सोमवार को उन्हें एक साल के लिए विधानसभा से निलंबित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\