देश की खबरें | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 अक्टूबर को उत्तरी बंगाल के सिलिगुड़ी का दौरा करेंगे और वर्ष 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठन के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे। यह जानकारी बुधवार को पार्टी सूत्रों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 14 अक्टूबर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 अक्टूबर को उत्तरी बंगाल के सिलिगुड़ी का दौरा करेंगे और वर्ष 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठन के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे। यह जानकारी बुधवार को पार्टी सूत्रों ने दी।

पश्चिम बंगाल इकाई के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पूर्व निर्धारित उत्तर बंगाल दौरा कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | Mulayam Singh Yadav Tests Positive for COVID-19: मुलायम सिंह यादव कोरोना से संक्रमित, पत्नी साधना भी पॉजिटिव, मेंदाता अस्पताल में भर्ती.

घोष ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ हमारे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा जी 19 अक्टूबर को सिलिगुड़ी का दौरा करेंगे और वहां संगठनात्मक बैठकें करेंगे।’’

सूत्रों के मुताबिक नड्डा के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता जैसे राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और घोष बूथ और जिलास्तर प्रमुखों से संवाद करेंगे।

यह भी पढ़े | 4-Year-old Girl Raped In Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक और हैवानियत, 4 साल की बच्ची से रेप.

उल्लेखनीय है कि इलाके में विधानसभा की 54 सीटें है और आठ जिलों में प्रत्येक में करीब 300 मतदान केंद्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\