देश की खबरें | भाजपा सांसदों, विधायकों को मिली बूथों पर जनसंपर्क अभियान तेज करने की जिम्मेदारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए सांसदों, विधायकों और मंत्रियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की है।

लखनऊ, आठ जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के लिए सांसदों, विधायकों और मंत्रियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की है।

लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस बैठक में पार्टी की तेंलगाना में दो और तीन जुलाई को संपन्न राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पारित प्रस्तावों की जानकारी दी गई।

बैठक के बाद यहां जारी बयान के मुताबिक प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने बताया कि भाजपा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के सभी परिवारों से तिरंगा झंडा पहुंचाने का आग्रह करने का अभियान चलाएगी और राज्य के हर घर में 15 अगस्त को तिरंगा फहरा कर आजादी के अमृत महोत्सव को यादगार बनाकर राष्ट्र प्रेम का संचार करेगी।

बंसल ने मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भाजपा की दृष्टि से कमजोर 22 हजार बूथों पर सांसदों व विधायकों द्वारा सम्पर्क का कार्य चल रहा है, इसे और अधिक गति देना है।

उन्होंने कहा कि जिन लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के सांसद नहीं हैं, प्रदेश के ऐसे 14 लोकसभा क्षेत्रों में आज आठ जुलाई से केंद्रीय मंत्रियों के प्रवास प्रारम्भ होंगे।

बंसल ने संगठन की आगामी कार्ययोजना को बैठक में रखते हुए कहा कि 20 जुलाई तक प्रदेश के सभी 98 संगठनात्मक जिलों में जिला बैठकें आयोजित की जाएंगी। आगे पन्ना प्रमुखों की संरचना पर फिर एक बार नए सिरे से काम किया जाना है।

बयान के मुताबिक भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला प्रभारियों व जिला अध्यक्षों की बैठक शुक्रवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय पर संपन्न हुई और इस बैठक में पार्टी के सांसद और विधायकों को बूथों पर जनसंपर्क अभियान को और अधिक गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा क्षेत्रों में 64 सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर सहयोगी अपना दल (एस) के सांसद चुनाव जीते हैं जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 10, समाजवादी पार्टी ने तीन और कांग्रेस ने एक सीट जीती है।

भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में संपन्न हुए उपचुनाव में सपा के कब्जे वाली ये दोनों सीटें जीतने के बाद 2024 में 80 में 80 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक में पारित किए गए आर्थिक प्रस्ताव को किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने प्रदेश बैठक में प्रस्तुत किया तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने तेलंगाना की स्थिति तथा भाजपा की नीति पर राष्ट्रीय कार्यसमिति के पटल पर रखे गए वक्तव्य को प्रस्तुत किया।

राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी ने राजनीतिक प्रस्ताव तथा राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का वृत्त रखते हुए राष्ट्रीय कार्यसमिति की रूपरेखा व उद्देश्यों को रेखांकित किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज